Rape With Minor : सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर पोखरा से सोंधानी जाने वाली मार्ग पर शुक्रवार को एक नाबालिग के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान विरोध करने पर लड़की की उनलोगों ने बुरी तरह पिटाई भी कर दी। राहगीरों के एकत्र होने पर सभी युवक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपित अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
4 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम
ताया जाता है कि पीड़िता अपने ननिहाल में रहती है। उसका पैतृक घर दूसरे जगह है। वह शुक्रवार की सुबह अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सड़क से अकेले घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में खड़े चार मनचलों ने उसे दबोच लिया। उसे सड़क किनारे झाड़ी में ले गए। वहां सभी ने मिलकर उसकी अस्मत लूट ली। इस दौरान विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। नाबालिग के शोर मचाने पर रास्ते से गुजरे रहे लोगों ने गाड़ी रोककर आसपास देखा तो झाड़ी में देखा कि चार युवक एक नाबालिग को पकड़े हुए हैं। लोग उधर गए तो चारों युवक फरार हो गए। स्थानीय लोग भी जुट गए।
Rape With Minor : 1 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
माजरा समझकर स्थानीय लोगों ने थानाध्यक्ष पंकज कुमार को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष के निर्देश पर एएसआइ बली राय ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच की। पीड़िता से पूछताछ के बाद महिला थाने को सूचित किया। पुलिस ने मामले में तवरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बाकियों की तलाश जारी है.