Crime Story : मामला मध्य प्रेदश के दमोह जिले का है। जहां एक पिता ने अपने ही बेटे का एक हाथ कुल्हाड़ी के वार से धड़ से अलग कर दिया और फिर उस कटे हुए हाथ को लेकर सड़क पर पैदल चलकर खुद पुलिस थाने पहुंचा.
आरोपी पिता ने पुलिस को ये बताया कि उसने बेटे से गाड़ी की चाबी मांगी थी, लेकिन बेटे ने चाबी नहीं दी। जिसके बाद पिता को गुस्सा आ गया और गुस्से में आकर उसका हाथ काट दिया. बता दें, मामला पथरिया थाना क्षेत्र के जेरठ चौकी के बोबई गांव का है. यहां के रहने वाले मोतीलाल पटेल ने आज दोपहर के समय अपने बेटे संतोष से बाइक की चाबी मांगी, लेकिन बेटे ने चाबी देने से इनकार कर दिया.
इससे पिता मोतीलाल पटेल गुस्से में आ गए. उन्होंने घर में रखी कुल्हाड़ी से बेटे संतोष का बायां हाथ धड़ से अलग कर दिया. शरीर से हाथ अलग हो जाने के बाद संतोष बेहोश हो गया, लेकिन पिता मोतीलाल पटेल का जल्लादपन यही खत्म नहीं हुआ. गुस्साया मोतीलाल बेटे का कटा हुआ हाथ और कुल्हाड़ी लेकर पैदल ही सड़क पर निकल पड़ा. पैदल चलकर वो जेरठ पुलिस चौकी पहुंचा और खुद पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी.