Rudrapur Gun Viral Video : रुद्रपुर में तमंचे पे डिस्को का वीडियो जमकर हो रहा वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Rudrapur Gun Viral Video : रुद्रपुर में शादी पार्टी में असलहो के प्रदर्शन की वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो में नज़र आ रहे लोगों की ढूंढखोज में जुटी हुई है.

Rudrapur Gun Viral Video : एसएसपी ने जांच के दिए आदेश

मामले में उधम सिंह नगर जिले के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि असलहो के पार्टी में डांस करते हुए रुद्रपुर के कुछ लोगो की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.. मामले का संज्ञान लेते हुए उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी के द्वारा वीडियो की जांच के बाद कार्यवाही के आदेश एसएसपी ने एसपी सिटी मनोज कत्याल को दिए हैं अब मामले की जांच एसपी सिटी के द्वारा की जा रही है. एसपी सिटी ने बताया कि जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी और असलहे का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भी रिपोर्ट भेजी जाएगी.