Illegal Weapons Supply To Pakistan : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर पकिस्तान से अवैध तरीके से हथियारों का कारोबार करने का आरोप लगाया है और पुलिस को तहरीर देकर उचित कार्यवाई की मांग की है. विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग काफी लंबे समय से भारत मे अवैध रूप से रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक के साथ मिलकर अवैध हथियार लाकर भारत में सप्लाई किया करते हैं.
पाकिस्तानी नागरिक को गैर क़ानूनी रूप से पनाह देने का भी आरोप
बता दें की मेरठ के थाना मवाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की 2013 में गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा क्षेत्र के रहने वाले अली अब्बास के साथ शादी हुई थी. महिला का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग एक पाकिस्तानी नागरिक अफसर अली के साथ मिलकर अवैध हथियार का काला कारोबार करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी नागरिक गैर कानूनी तरीके से भारत में रह रहा है. साथ ही साथ पाक नागरिक के भारतीय नागरिकता के कागजात भी बनवा लिए गए हैं.
पुलिस के पास जाने को लेकर महिला पर किया था जान लेवा हमला
यही नहीं पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अपने ससुराल वालों के इस काले कारोबार के खिलाफ आवाज उठाई तो उन्होंने उसे और उसकी दो मासूम बेटियों को जान से मारने की कोशिश की. जिसमें उसके ससुराल पक्ष के कई लोग शामिल रहे. महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर ये भी आरोप लगाया की एक बार उसे रसोई घर के अंदर जलाया भी गया जिसमें वो गंभीर रूप से झुलस गई थी.
Illegal Weapons Supply To Pakistan : खिलाफत करने पर देवर, जेठ ने किया बलात्कार
विवाहिता का आरोप है कि जब वो किसी तरह इस बात की शिकायत लेकर थाने पुलिस गई तो वहां भी उसे ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए और उसे किसी तरह घर वापस ले आए और घर आने के बाद उसके ससुराल पक्ष के देवर, जेठ के साथ-साथ उस पाकिस्तानी नागरिक अफसर अली ने भी उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अपने पति को इस घटना के बारे में जानकारी दी और उसके पति ने अपने घर वालों से अपनी पत्नी के साथ हुई इस घिनौने कृत्य की शिकायत की तो उन्होंने उसे भी जान से मारने की धमकी दी. फिलाहल पुलिस ने महिला की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है.