Actor Dhanush Birthday Special : साउथ एक्टर धनुष के बारे में शायद ये बातें नहीं जानते होंगे आप, जानकर रह जाएंगे हैरान

Actor Dhanush Birthday Special : टॉलीवूड इंडस्ट्री में बेशुमार लोकप्रियता  हांसिल करने के बाद बॉलीवुड  में भी अपनी एक्टिंग से सभी को अपना दीवाना बनाने वाले एक्टर धनुष आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुडी कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं जो शायद ही आप जानते होंगे।

एक्टर नहीं ये बनना चाहते थे धनुष

1- आप में से शायद कम ही लोग ये जानते होंगे की धनुष का असली नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है जो तमिल अभिनेता  प्रभु देवा  से काफी मिलता झूलता था और यही वजह थी की धनुष ने अपना नाम बदलने का निर्णय लिया।

2-  आज सभी को अपनी एक्टिंग से अपना कायल बनाने वाले धनुष को एक समय में ये कहा जाता था की इनमें हीरो वाली कोई बात नहीं है ।

Actor Dhanush Birthday Special : भगवान शिव के बड़े भक्त हैं धनुष

3- धनुष भगवान शिव के काफी बड़े भक्त हैं और यही वजह है की उन्होंने अपने दोनों बेटों के नाम ‘यात्रा’ और ‘लिंगा’ भगवन शिव के नाम पर ही रखा है।

4- आपको जानकार हैरानी होगी की धनुष कभी फिल्म लाइन में आना ही नहीं चाहते थे बल्कि उनका सपना एक शेफ बनने का  था लेकिन परिवार वालों के दबाव के  चलते उन्होंने फिल्म लाइन में एंटर किया।

5- धनुष ने 2004 में सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी जिनसे उनके 2 बेटे हैं हालांकि कुछ निजी कारणों के चलते 2022 में दोनों ने तलाक लेकर अपनी रहे अलग कर ली।

6 – Peta द्वारा 2011  में धनुष को ‘हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलेब्रिटी’ सम्मान से सम्मानित किया गया था।

7 – आपको जानकार हैरानी होगी की धनुष के जिस गाने कोला वेरी दी ने उन्हें देश दुनिया में अपार लोकप्रियता दिलाई  उस गाने को लिखने में केवल 6 मिनट लगे थे और इसकी रिकॉर्डिंग भी महज़ 35 मिनट में पूरी हो गयी थी।