Electricity Department Negligence : बिजली विभाग  ने  पकड़ाया अरबों का बिल तो शख्स का बढ़ा बीपी, अस्पताल करना पड़ा भर्ती 

Electricity Department Negligence : मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली जहाँ विभाग ने एक शख्स को 3419 करोड़ का बिजली का बिल थमा दिया जिसको देख शख्स का बीपी बढ़ गया और उसकी हालत इतनी बिगड़ गयी की उसे अस्पताल तक लेकर जाना पड़ा।

 

असल में 1300 रूपए का था बिल 

 

दरअसल ये अनोखा मामला ग्वालियर के शिव बिहार कॉलोनी का है। यहां प्रियंका गुप्ता के घर बिजली विभाग ने 34 अरब 19 करोड़ 53 लाख 25 हजार रुपये का बिजली का बिल भेज दिया। मामले में मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित बिजली कंपनी ने 3419 करोड़ के बिल को  मानवीय गलती बताया। उन्होंने इस बिल में संसोधन कर उसे 1,300 रुपए का कर दिया।

Electricity Department Negligence

Electricity Department Negligence : 20 जुलाई को जारी किया गया था बिल 

 

अरबों रुपए का यह बिल 20 जुलाई को मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी  ने जारी किया था। इस कंपनी के पोर्टल पर बिल की सत्यता की क्रॉस चेकिंग भी की गई थी। हालांकि मामला सामने आने के बाद सही बिल जारी कर दिया गया है.