Nishaank Rathore Case : मध्य प्रदेश के भोपाल-नर्मदापुरम रेलवे ट्रैक पर मृत मिले B.tech के छात्र निशांक राठौर का सोमवार को अंतिम संस्कार परिवार द्वारा विधि विधान के साथ किया गया। लेकिन अंतिम संस्कार से पहले निशांक की बहनों का एक इमोशनल वीडियो सामने आया है जिसमें बहनें अंजली और दीक्षा अपने मृत भाई की कलाई पर अंतिम संस्कार से पहले अंतिम बार राखी बांधते हुए दिखाई दे रहीं हैं. वायरल वीडियो में दोनों बहनों ने रोते हुए अपने मृत इकलौते भाई की कलाई पर राखी बाँधकर आखिरी बार रक्षाबंधन मनाया और उसे अंतिम विदाई दी।
पिता और दोस्तों के पास आये मैसेज ने केस को बनाया पेचीदा
बता दें कि B.tech के छात्र निशांक राठौर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था जिसके बाद निशांक की मौत की वजह आत्महत्या मानी जा रही थी लेकिन ये केस तब पेचीदा होता चला गया जब निशांक राठौर के नाम से बनी इंस्टाग्राम ID से उसके पिता और दोस्तों के व्हाट्सएप पर घटना वाली रात ही एक स्क्रीनशॉट आया था। इसमें छात्र की फोटो के साथ लिखा था, “गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा।” इस पोस्ट ने मामले को और पेचीदा कर दिया। पहले तो पुलिस इसे आत्महत्या के रूप में देख रही थी, लेकिन अब इस पोस्ट ने मौत के राज को उलझा दिया है।
Nishaank Rathore Case : SIT को सौपी गयी जांच की ज़िम्मेदारी
बताया जा रहा है कि यह मैसेज छात्र की मौत के कुछ समय बाद ही मृतक के दोस्तों और पिता को मिला। उन्होंने तुरंत टीटी नगर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल इस मौत मौत की गुत्थी को सुलझाने की ज़िम्मेदारी SIT को सौंप दी गयी है.