CM Pushkar In CM Parishad Baithak : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान सीएम पुष्कर ने कहा की प्रधानमंत्री जी के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये “विकल्प रहित संकल्प” का मंत्र लेकर निरन्तर कार्य कर रही है।
CM Pushkar In CM Parishad Baithak : सीएम पुष्कर ने पीएम मोदी का जताया आभार
मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रतिभाग करने के बाद मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास में प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 21 वी सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक होने के सपने को साकार करने के लिए उत्तराखण्ड 2025 एवं 2030 का दृष्टिपत्र तैयार किया जा रहा है।
आगे के विजन के बारे में पीएम मोदी को दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विजन प्लान के अन्तर्गत राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत वृद्धि दर के माध्यम से आगामी 5 वर्षो में दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मेलन में राज्य में किये गये विकास कार्यों व आगे के विजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी सीएम ने कहा की
उत्तराखण्ड राज्य के विजन प्लान को साकार करने के लिए इस वित्तीय वर्ष में पूंजीगत व्यय को विगत वर्ष के बजट के सापेक्ष 13 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत कर दिया गया है। इस वृद्धि के परिणाम स्वरूप राज्य ने भारत सरकार द्वारा अपेक्षित पूंजीगत व्यय को राज्य की राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 4 प्रतिशत करने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। इसी श्रृंखला में राज्य की आर्थिक गति को शक्ति देने के लिए आगामी 5 वर्षों में बाह्य सहायता के माध्यम से लगभग रू 25000 करोड़ की आधारभूत संरचनायें विकसित की जायेंगी।