Unknown Facts About Draupadi Murmu : आखिर कौन है भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , जानें उनके बारें में रोचक बातें

Unknown Facts About Draupadi Murmu : एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है और वह भारत की 15वीं राष्ट्रपति बन गई है . आपको बता दें, कि भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति चुनावों में उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू का नाम आगे किया था, और तभी से ये नाम चर्चा का विषय बना हुआ था, और अब जब द्रौपदी मुर्मू का चुनाव जीत चुकी है तो अब इस नाम की और भी ज्यादा चर्चा हो रही है, तो आइए जानते है कौन है द्रोपति मुर्मू जो भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी है —-

1 . 20 जून 1958 ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदपोसी गांव के रहने वाले बिरांची नारायण टुडू के घर में जन्मी द्रोपति मुर्मू आदिवासी जातीय समूह से संबंध रखती है।

2. निजी जिंदगी की बात करें तो द्रौपदी मुर्मू का विवाह श्याम चरण मुर्मू से हुआ था. दंपति के दो बेटे और एक बेटी हुई. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उन्होंने पति और अपने दोनों बेटों को खो दिया.

3. द्रौपदी मुर्मू की एक बेटी है जो वर्तमान में भुवनेश्वर में रहतीं हैं।

4. शुरुआत से ही द्रौपदी मुर्मू के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और बेटी की जिम्मेदारियां निभाने के लिए उन्होंने शिक्षक के रूप में कार्य किया

5 मुर्मू ने एक शिक्षक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की जिसके बाद उन्होंने जली विभाग में जूनियर असिस्टेंट के रूप में भी काम किया था।

6. साल 1997 में राइरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर द्रौपदी मुर्मू ने राजनिती में कदम रखा ।

7. द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से 2000 और 2009 में बीजेपी के टिकट पर दो बार विधायक बनीं.

8. द्रौपदी मुर्मू मई 2015 में झारखंड की 9वीं राज्यपाल बनीं , खास बात ये हैं ने मुर्मू ने झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनने का खिताब अपने नाम किया .

9. द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से देश की राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी शख्स है .

10.मुर्मू भारत की पहली ट्राइबल राष्ट्रपति और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने का खिताब भी अपने नाम कर चुंकी है.