CM Pushkar Century : 100 दिन पूरे होने पर सीएम पुष्कर का जनता को तौहफा, कहीं बांटे चेक तो कहीं प्रदान किए नियुक्ति पत्र

CM Pushkar Century : उत्तराखंड सरकार के 10 दिन पूरे होने के उपलक्ष में सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर ने टनकपुर एवं गोपेश्वर में सैनिक विश्राम गृहों का शिलान्यास किया साथ ही कई और योजनाओं के तहत लोगों को लाभांवित करने का काम किया।

CM Pushkar Century : सीएम पुष्कर ने 51 लाभाथियों को बांटे चेक

उत्तराखंड में धामी सरकार 2.0 के 100 दिन पूरे हो गए हैं जिसको लेकर मुख्यसेवक सदन में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कृषि विकास निधि द्वारा सहायतार्थ ₹771 करोड़ की रीप योजना का शुभारंभ किया। साथ ही नकपुर एवं गोपेश्वर में सैनिक विश्राम गृहों का शिलान्यास भी किया। यही नहीं इस दौरान सीएम पुष्कर ने जनता को सौगात देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देहरादून जनपद के 51 लाभार्थियों को चेक एवं दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से प्रशिक्षित 50 लाभाथिर्यों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समपर्ण के इन 100 दिनों में सरकार की प्राथमिकता जनता की सेवा और उत्तराखंड का विकास करना रही है और आगे भी ​जनता की सेवा के लिए ऐसे ही तत्पर रहूंगा।