Cm Pushkar 100 Days Completed : धामी 2.0 की राज्य में शतकीय पारी हुई पूरी, जनता से किया ये वादा

Cm Pushkar 100 Days Completed  : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सीएम पुष्कर सिंंह धामी ने भी शिरकत की। इस दौरान कार्यक्रम में सीएम पुष्कर द्वारा “100 दिन विकास के समर्पण और प्रयास के” विकास पुस्तिका का विमोचन किया।

 

Cm Pushkar 100 Days Completed : आने वाले समय में भी जनहित को दी जाएगी प्राथमिकता

उत्तराखंड सरकार के राज्य में सफल 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष में सूचना विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सीएम पुष्कर ने “100 दिन विकास के समर्पण और प्रयास के” विकास पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार देवतुल्य जनता की आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं पर निश्चित ही खरा उतरेगी। बीते 100 दिनों में कई ऐतिहासिक निर्णय एवं राज्य के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई गई हैं। आने वाले समय में भी जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य किए जाएंगे।