Yoga In Uttarakhand Colleges : आयुष्मान उत्तराखंड की ओर राज्य सरकार का कदम, किताबी ज्ञान के साथ अब विश्वविद्यालयों में सिखाया जाएगा योग

Yoga In Uttarakhand Colleges : उत्तराखंड सरकार ने राज्य के युवाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अब राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पढ़ाई कर र​हे छात्र—छात्राओं के लिए अब किताबी ज्ञान के साथ ही योगा अभ्यास कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

 

Yoga In Uttarakhand Colleges : छात्रों को दिया जाएगा योग का ज्ञान

उत्तराखंड को आयुष्मान उत्तराखंड बनाने की दिशा में अब राज्य सरकार ने विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में योगा को कंपलसरी कर दिया है जिसके लिए जल्द ही योगा प्रशिक्षित भी तैनात किए जाएंगे जो युवाओं को किताबी ज्ञान के साथ ही योग मुद्राएं भी सिखाएंगे।

 

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दी जानकारी

बता दें कि आज उच्च शिक्ष मंत्री धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली जिसमें उन्होंने अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश देते हुए कहा कि उच्च शिक्षा विभाग में इसी शैक्षणिक सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के लिये राज्य स्तरीय समिति द्वारा तैयार विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रमों के ढ़ांचे को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर दी जायेगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अब उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को शिक्षा के साथ ही योग भी सिखाया जाएगा जिसके लिए प्रशिक्षितों की नियुक्ति भी की जाएगी।