Gopal Mandir Roorkee : गौशाला परिसर स्थित गोपाल मंदिर का लोकार्पण,प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम आयोजित हुआ,जिसमें भगवान कृष्ण व गौ माता मंदिर में आज प्राण प्रतिष्ठा के बाद जनता दर्शन के लिए खोल दिया गया।मंदिर में भक्तजनों द्वारा गणमान्य लोगों ने भी पूजा अर्चना कर दर्शन किए और भगवान श्री कृष्ण व गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Gopal Mandir Roorkee : सभी को करनी चाहिए गो सेवा
कार्यक्रम में मौजूद राज्यसभा सांसद डॉ.कल्पना सैनी ने कहा कि भारत एक अद्भुत देश है और यहां गाय को माता के रूप में पूजा जाता है। भगवान कृष्ण ने अपने बाल्यकाल में गो पालन कर संपूर्ण समाज को गो पालन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को आगे आकर गौशाला में सहयोग करना चाहिए और हर घर में गाय का पालन करना चाहिए। बता दें कार्यक्रम में मेयर गौरव गोयल,भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधू एवं अभिषेक चंद्रा,गौशाला सभा के अध्यक्ष प्रमोद गोयल समेत कई लोग मौजूद रहे।