Girl Commit Suicide In Fatehpur : फतेहपुर में इस घिनौनी हरकत की वजह से नाबालिग ने मौत को लगाया गले,पढ़ें क्या है पूरा मामला

Girl Commit Suicide In Fatehpur : यूपी के फतेहपुर में एक ना​बालिग के साथ उसी के पड़ोसी ने रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त नागालिग घर में अकेली थी। वहीं अपने साथ हुई इस घिनौनी हरकत से आहत होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया।

 

Girl Commit Suicide In Fatehpur : घटना के वक्त घर में अकेली थी नाबालिग

वहीं इस घटना से आहत होकर अपनी जान देने वाली नाबालिग की मां की माने तो आरोपी घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया और बेटे को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। रेप की इस घटना से आहत होकर किशोरी ने जहर खा लिया। इसके बाद युवती की हालत बिगड़ता देख परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए उसे कानपुर ले जा रहे थे जहां पर रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।