Sansad Kalpana Saini Reached Roorkee : नवनिर्वाचित सांसद कल्पना सैनी पहुंची रूड़की, फूल मालाओं के साथ हुआ भव्य स्वागत

Sansad Kalpana Saini Reached Roorkee  : रुड़की के रामनगर में अशोक मार्ग पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी के सम्मान में स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति,मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु,मंडल मंत्री पंकज नंदा वरिष्ठ भाजपा नेत्री महानगर महिला अध्यक्ष उत्तरांचल पंजाबी महासभा पूजा नंदा भी मौजूद रही।

 

सांसद बनने के बाद पहली बार पहुंची रूड़की

आपको बता दें कि रूड़की निवासी वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ कल्पना सैनी के राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है और जगह जगह उनके स्वागत में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रामनगर में अशोक मार्ग पर स्थानीय लोगों के द्वारा भी नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी के स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ पर फूल मालाएँ पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

 

Sansad Kalpana Saini Reached Roorkee : सांसद कल्पना ने सभी का जताया आभार

इस दौरान नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर तबके के लोगों की जरुरत को ध्यान में रखकर काम कर रही है। देश में विकास हो रहा है साथ ही सीमाएं भी पूरी तरह सुरक्षित हैं। देश पिछले आठ साल से सही हाथों में है। केंद्र में भाजपा की सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं बनाकर लागू कर रही है।