World Biggest Fish Caught In Cambodia : कंबोडिया की मेकांग नदी में पकड़ी गई दुनिया की सबसे बड़ी मछली, लंबाई और वजन जानकार रह जाएंगे हैरान

World Biggest Fish Caught In Cambodia : कंबोडिया की मेकांग नदी से दुनिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की मछली को पकड़ा गया है। यह एक विशाल स्टिंग्रे मछली है, जिसका वजन लगभग 300 किलो बताया जा रहा है। शोधकर्ताओं की मानें तो यह अब तक रिकॉर्ड की गई दुनिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की मछली ह।

World Biggest Fish Caught In Cambodia

स्थानीय मछवारे के जाल में फंसी थी ये मछली

ताज़े पानी में पकड़ी गई इस मछली की लंबाई 13 फीट बताई जा रही है जिसको स्टंग ट्रेंग नामक जगह के नजदीक एक स्थानीय मछुआरे ने पकड़ा है। मछुआरे के मुताबिक जब उसने इस मछली को पकड़ा था, तो वह भी इसके आकार को देखकर हैरान रह गया था, जिसके बाद उसने इसकी सूचना वैज्ञानिकों को दी। वैज्ञानिकों ने बताया कि ताजे पानी की सबसे बड़ी मछली का पिछला रिकॉर्ड 293 किलो की विशाल कैटफिश के नाम था जिसको 2005 में थाईलैंड में पकड़ा गया था।

 

World Biggest Fish Caught In Cambodia : मछली को इलेक्ट्रॉनिक टैग लगाने के बाद वापस छोड़ दिया गया

फिलहाल जांच के बाद 4 मीटर लंबी इस विशालकाय स्टिंग्रे मछली को इलेक्ट्रॉनिक टैग लगाने के बाद वापस से नदी में छोड़ दिया गया, ताकि शोधकर्ता उसके मूवमेंट और बिहेवियर पर नजर रख सकें।