Dhami Go Back : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते सोमवार को गोपेश्वर थे, सीएम धामी नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे लेकिन इस दौरान हुआ ये कि धामी के गोपेश्वर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम गो बैक के नारे लगाए।
कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में काले झंडे लिए हुए थे।सीएम धामी के पहुंचने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए। अग्निपथ योजना को लेकर विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, वह हाथों में काले झंडे लेकर लहराते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर आगे बढ़ने लगे। हालांकि पुलिस को कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की पहले से सूचना थी, इसलिए विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल से काफी पहले ही रोक दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।