Salman Karishma Getting Married : रील लाइफ के बाद रियल लाइफ में भी करिश्मा बनने वाली हैं सलमान की बीवी नंबर 1 !

Salman Karishma Getting Married : बॉलीवुड के साथ ही सलमान खान के फैन्स के लिए उनकी शादी की बात हमेशा से ही हॉट टॉपिक के रूप में देखी जाती है और अब एक बार फिर सलमान खान की शादी की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है और दुल्हन कौन होंगी इसको लेकर भी कयास जमकर लगाए जा रहे हैं।

 

करिश्मा ने सलमान संग की थी तस्वीर शेयर

फिल्म बीवी नंबर 1 में सलमान खान की बीवी का रोल निभाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रस करिश्मा कपूर रियल लाइफ में भी सलमान खान की बीवी नंबर 1 बनने जा रहीं है जी हॉं कुछ ऐसी ही अफवाह आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सलमान और करिश्मा दोनों काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं और यही वजह है की दोनों ने हाल ही में एक तस्वीर साथ में क्लिक करवाई थी ​जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसके बाद से ये अफवाह जोर पकड़ने लगी है की सलमान और करिश्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

 

Salman Karishma Getting Married : मौजूदा समय में दोनों ही हैं सिंगल

बता दें की जहां सलमान खान ने अबतक शादी नहीं की है तो वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने दिल्ली बेज़ड बिज़्नेसमेन संजय कपूर से शादी रचाई थी लेकिन दोनों ने कुछ समय बाद अलग होने का फैसला लेते हुए तलाक ले लिया था जिसके बाद से करिश्मा भी सिंगल है और अब उनकी शादी की ख़बरे सलमान खान के साथ जोड़ी जा रही है।