Keral Policeman Viral Video : रियल लाइफ सिंघम पुलिसवाला का एक्शन वीडियो वायरल, देखें अपराधी को कैसे चटा रहा धूल

Keral Policeman Viral Video : अजय देवगन की फिलम सिंघम में तो आपने पुलिसवाले के रूप में अजय देवगन की बहादुरी देखी होगी लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक रियल लाइफ पुलिसवाले सिंघम की वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें एक धारदार हथियार से लेस अपराधी को पुलिसवाला बिना किसी लाठी या रिवालवर के धूल चटाता दिखाई दे रहा है।

 

बहादुरी से अपराधी को किया गिरफ्तार

केरल के एक विजयकुमार नाम के आईपीएस ऑफिसर ने हाल ही में अपने ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर की थी जिसमें एक अपराधी को पुलिसवाले ने निहत्थे ही अरेस्ट कर लिया। दरहसल वीडियो में एक अपराधी को पकड़ने के लिए एक पुलिस की गाड़ी आती है और जैसे ही पुलिस की गाड़ी आती है तो अपराधी अपनी स्कूटी में रखे धारदार हथियार को उठा लेता है और पुलिसवाले पर वार करने की कोशिश करता है।

 

Keral Policeman Viral Video : सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर हो रही वायरल

लेकिन निडर पुलिसवाला अपराधी के हाथ में धारदार हथियार से भी नहीं डरता और उसे पकड़ने लगता है इस बीच बदमाश पुलिसवाले पर हथियार से हमला भी करता है लेकिन फिर भी पुलिसवाला उसको नहीं छोड़ा और आखिर में बदमाश को दबोच ही लेता है। वहीं ये वीडियो जबसे ट्वीटर पर पोस्ट की गई है तबसे लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और इस रियल लाइफ सिंघम की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।