India Vs South Africa : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान से टीम इंडिया की काफी खराब यादें जुड़ी है। जब आखिरी बार 2015 में भारत टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के सामने उतरा था तो कटक के फैंस ने धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया की खूब धज्जियां उड़ाई थी। उस दौरान भारत को एक-दो नहीं बल्कि तीन बार शर्मसार होना पड़ा था।

फैंस ने मैदान पर फेंकी थी बोतलें
आखिरी बार जब भारत और साउथ अफ्रीका की टीम जब इस मैदान पर भिड़ी थी तो कटक के फैंस ने बार-बार मैदान पर पानी की खाली बोतले फेंक कर टीम इंडिया को शर्मसार किया था। दरअसल, उस मुकाबले में भारतीय टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम 92 रनों पर ढेर हो गई थी और साउथ अफ्रीका ने इस स्कोर को 6 विकेट रहते मात दी थी।
– पहली बार फैंस ने मैदान पर बोतलें तब फेंकी जब टीम इंडिया 92 रनों पर सिमट गई थी। भारतीय टीम के इस प्रदर्शन को देखते हुए फैंस काफी नराज थे।
– दूसरी बार फैंस ने यह हरकत साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान की। मेहमान टीम ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 64 रन बना लिए थे तब फैंस की इस शर्मसार हरकत के चलते 15 मिनट मैच रुका।
– तीसरी बार जब फैंस ने मैदान पर बोतलें फेंकी तो मैच को तकरीबन 30 मिनट तक रोकना पड़ा था। साउथ अफ्रीका उस समय जीत से 23 रन दूर थी। पुलिस ने इस दौरान मामले को शांत करवाया और मैच शुरू हुआ।

India Vs South Africa : प्रैक्टिस मैच देखने के लिए भी खचाखच भरा था मैदान
कटक के बाराबती स्टेडियम में तीन साल के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच होने जा रहा है। ऐसे में सुपर संडे यानी आज होने वाले मुकाबले के लिए सभी टिकटों की ब्रिकी जायज थी, लेकिन हैरान करने वाली बात ये रही कि टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन को देखने के लिए भी स्टेडियम खचाखच भरा दिखा। कटक के अलावा कहीं भी क्रिकेट के प्रति ऐसी दीवानगी देखी नहीं जाती, जहां प्रैक्टिस मैच को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।