गुजरात के वडोदरा में रहने वाली 24 साल की क्षमा बिंदु ने खुद से बुधवार को खुद से शादी कर ली। क्षमा ने अपने लिए महंगा लहंगा और गहने खरीदे। पार्लर बुक किया। शादी 11 जून को होनी थी लेकिन विवाद उठने लगा तो क्षमा ने तीन दिन पहले 8 जून को ही खुद के साथ सात फेरे लिए। अब वह हनीमून पर जाने की तैयारी में जुट गई हैं।

मांग खुद भरकर सुहागन बनीं लड़की
सुर्ख लाल रंग का जोड़ा, गले में चमकीला मंगल सूत्र और मांग में लाल रंग का सिंदूर भरे दुलहन क्षमा ने कहा, ‘मैं आखिरकार एक विवाहित महिला बनकर बहुत खुश हूं।

Girl Married Herself : शादी में निभाई गयी सभी रस्में
क्षमा बिंदु ने खुद से शादी करने का वादा किया था और बुधवार को उन्होंने यह पूरा किया। यह भारत में पहली ऐसी शादी है जो खुद से की गई है। इसे सोलो मैरेज कहते हैं। इस शादी में सारी रस्में वैसी ही थीं। शादी से पहले मेंहदी हुई, हल्दी हुई, शादी के दिन वरमाला डाली गई, फेरे हुए और मांग भी भरी गई। सिर्फ नहीं था तो दुल्हा। क्षमा ने खुद सारी रस्में पूरी कीं और खुद लिखी कसमें खाईं।