Aamir Liaquat Death : नहीं रहे पाक के मशहूर टीवी होस्ट आमिर लियाकत, कुछ महिनों पहले ही हुई थी शादी

Aamir Liaquat Death :  पाकिस्‍तानी सांसद और टीवी होस्‍ट आमिर लियाकत हुसैन की मौत हो गई है। आमिर लियाकत अपने घर में बेहोशी की हालत में मिले जिसके बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। उस वक्त उनकी हालत काफी सीरीयस थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर की बुधवार रात को तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, लेकिन उन्होंने अस्पताल जाने से मना कर दिया था। उनके स्टाफ मेंबर जावेद ने बताया कि गुरुवार की सुबह आमिर के कमरे से एक चीख सुनाई दी। इसे सुनकर आमिर के घर में काम करने वाले स्टाफ के लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। पुलिस का कहना है कि बॉडी को जिन्नाह अस्पताल या सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को परिवार को सौंप दिया जाएगा