British Woman Raped In Goa : गोवा में ब्रिटिश महिला से समुद्र तट के किनारे रेप की वारदात सामने आई है. पुलिस के मुताबिक सोमवार को उत्तरी गोवा में आरामबोल समुद्र तट के पास प्रसिद्ध ‘स्वीट लेक’ में ब्रिटिश महिला से कथित रूप से बलात्कार हुआ है. इस आरोप में 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.
British Woman Raped In Goa : पति संग गोवा घूमने आई थी महिला
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय निवासी आरोपी जोएल विंसेंट डिसूजा ने दो जून को समुद्र तट पर आराम कर रही मध्यम आयु वर्ग की ब्रिटिश महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. अपने पति के साथ गोवा घूमने आयीं पीड़िता ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जिसपर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।