Bear killed couple brutally : दंपति को नोच नोच कर भालू ने उतारा मौत के घाट, 5 घंटे तक शव के साथ करता रहा ये

Bear killed couple brutally :  मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सोमवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. शहर के रानीगंज मोहल्ला से लगे हुए खेरमाई मंदिर के पास दर्शन करने गए पति-पत्नी पर घात लगाए बैठे भालू ने जानलेवा हमला कर दिया. बताया जाता है कि भालू उन्हें खा गया है. ये सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम के होश उड़ गए. वन विभाग की टीम आदमखोर भालू को करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पिंजरे में कैद कर पाई.

बेहोश कर बमुश्किल भालू को पिंजरे में डाला

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने भालू को बेहोशी का इंजेक्शन देकर पिंजरे में बंद किया. दंपति को मारने के बाद उनके शव से भालू करीब 5 घंटे तक खेलता रहा. पुलिस ने दोनों मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है. बता दें, शव इतने क्षतिग्रस्त हो गए हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल. ये पता नहीं चल रहा कि कौन सा शव महिला का है और कौन सा पुरुष का. वहीं, वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और नौकरी देने का ऐलान भी किया है.

Bear killed couple brutally : 5 घंटे तक शव को नोच-नोचकर खाता रहा भालू

स्थानीय लोगों ने भालू को भगाने की बहुत कोशिश की लेकिन लेकिन वह नहीं भागा. आनन-फानन में वन विभाग को सूचना दी गई. भालू का खतरनाक रुप देख कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका. करीब पांच घंटे तक उनके मृत शरीर को नोच-नोचकर खाता रहा। वह दंपत्ति के आधे से अधिक शरीर को खा गया.

स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस और वन विभाग के कुछ कर्मचारी इस भालू को शवों के पास से भगाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह इन शवों के पास से नहीं हटा और उन्हें नोच-नोचकर खाता रहा. बाद में पन्ना बाघ अभयारण्य का दल आया और उसने इस भालू को बेहोश कर पकड़ लिया लेकिन तब तक वह इस दंपत्ति के आधे से अधिक शरीर को खा चुका था. घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग की टीम मौके पर बहुत देरी से आई।