DLEd Trainees : डीएलएड प्रशिक्षुओं ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी , आमरण अनशन की भी कहीं बात

DLEd Trainees :  : बीती 4 मई से डीएलएड प्रशिक्षित अपनी मांगो को लेकर शिक्षा निदेशालय नानूर खेरा देहरादून में आंदोलनरत हैं।जिसमे कार्यकारिणी अध्यक्ष सदस्य कपिल देव तथा महासचिव पवन कुमार कैंतुरा ने शासन व प्रशासन से जल्द से जल्द प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 में सम्मिलित करनी की मांग की । जल्द से जल्द प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 में सम्मिलित करनी की मांग की । माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के 28 अप्रैल 2022 के अंतरिम आदेश, जिसमे साफ व स्प्ष्ट शब्दो मे यह बात कही गई है, कि Nios डीएलएड याचिकाकर्ताओं को जल्द से जल्द कॉउंसलिंग में शामिल करें। अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि अगर शासन व प्रशासन समय पर काउंसलिंग शुरू नही करते हैं। तो जल्द ही Nios डीएलएड प्रशिक्षु उग्र आंदोलन व आमरण अनशन में बैठने के लिए मजबूर होंगे।आपको बता दें कि अक्टूबर 2021 से 8 जनवरी 2022 तक पहले भी एनआईओएस शिक्षकों ने आंदोलन किया था। अब पुनः 4 मई 2022 से लगातार अपनी मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय नानूर खेरा देहरादून में आंदोलनरत हैं