Akshay Kumar On Target Of Trollers : बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार अपने बेहतरीन एक्टिंग की वजह से जाने जाते हैं। लेकिन आजकल अक्षय कुमार सिर्फ एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपनी बतों में पल्टी मारने को लेकर भी जाने जा रहे हैं।
मंदिर में चढ़ावे को लेकर अक्षय कुमार ने कही थी ये बात
बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज 3 जून को रिलीज हो गई और इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई किया है। हालांकि, इस फिल्म के रिलीज होने से पहले अक्षय कुमार के सुर काफी ज्यादा बदले हुए नजर आ रहे हैं। दरहसल अक्षय कुमार अपनी फिल्म ओ माय गॉड को लेकर जब प्रमोशन कर रहे थे तो इस दौरान उन्होंने कहा था कि भगवान के ऊपर दूध और तेल चढ़ाना बहुत गलत बात है। भगवान हमें नहीं कहते हैं कि आकर तुम मेरे ऊपर दूध और तेल चढ़ाओ। इतना ही नहीं अक्षय कुमार ने आगे कहा कि मैं अक्सर वैष्णो देवी जाता रहता हूं और चढ़ावें में 2-3 लाख रुपया देता रहता हूं। हालांकि एक दिन मुझे अचानक से एहसास हुआ कि मैं 2-3 लाख यहां में देता हूं इससे कोई फायदा नहीं होता है। मुझे इन पैसों को किसी गरीब को दे देना चाहिए। जिससे उस गरीब का फायदा हो जाएगा और जिसके बाद मैंने गरीबों की मदद करनी शुरू कर दी।
Akshay Kumar On Target Of Trollers : फिल्म की रिलीज से पहले मंदिरों के चक्कर लगा रहे हैं खिलाड़ी कुमार
हालांकि, जब अक्षय कुमार की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही है तो ऐसे में अक्षय कुमार ने अपने सुर को बदल दिया है और वही अपनी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की रिलीज से पहले अक्षय कुमार मंदिरों के चक्कर लगा रहे हैं। फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की रिलीज से पहले अक्षय कुमार सोमनाथ मंदिर और बाबा विश्वनाथ मंदिर मत्था टेकने गए थे। हालांकि, अक्षय कुमार का यह दोहरा नेचर लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। इसके वजह से लोग अक्षय कुमार को खूब ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं।