Amul Tribute To KK : बॉलीवुड सिंगर केके के निधन के बाद वो इस दुनिया को अल्विदा कह गए हैं और उनके जाने के बाद उनके फैंस लगातार उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांग रहे हैं। इसी क्रम में भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक अमूल ने भी केके को खास अंदाज़ में विदाई दी है जिसे देखने के बाद सभी की आॅंखे नम है। अमूल का ये बेहद ही दिल छूने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

केके को अमूल का ट्रीब्यूट
अमूल इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए केके की माइक लिए हुए प्रतीकात्मक तस्वीर बनाई है। इस फोटो के ऊपर लिखा है, यारों…याद आएंगे ये पल। ये लाइन सिंगर के गाने की है। फोटो के नीचे अलविदा केके 1968-2022 लिखा हुआ है।
Amul Tribute To KK : पोस्ट को देख सभी फैन्स हुए भावुक
इस पोस्ट को लोग पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट करते हुए केके को याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘अच्छा लगा आपने ये पोस्ट किया। केके को कोई नहीं भूल पायेगा।’ अन्य एक ने लिखा, ‘म्यूजिक इंडस्ट्री का सितारा भले ही सो गया है लेकिन उनके गानों के जरिए वो जिंदा रहेंगे।’ एक यूजर ने लिखा, ‘हमने म्यूजिक इंडस्ट्री का राहुल द्रविड खो दिया है।’