Champavat Upchunav : चंपावत उपचुनाव में मतदान शुरू, कड़ी टक्कर का मुकाबला

Champavat Upchunav : चंपावत विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है आपको बता दें कि इस सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी खड़ी हुई है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस नेता निर्मला का ताल्लुक ब्राह्मण समुदाय से है और वह करीब तीन दशक पहले शराब विरोधी आंदोलन में सुर्खियया बटोर चुकी है। इतना ही नहीं वह कांग्रेस की चंपावत जिला अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य भी रही हैं। बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव सिर्फ एक सीट पर ही हो रहा है यह सीट बीजेपी प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।