Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में बारिश आज भी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में आज भी गरज के साथ ही बारिश लोगों को परेशान कर सकती है। यही नहीं मौसम विभाग द्वारा चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।
पर्वतीय क्षेत्रों में हो सकती है बारिश
उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने आज भी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग की मानें तो आज पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने की संभावनाएं जताई गई है। जिससे चारधाम यात्रा के लिए पहुंच रहे लोगों के लिए भी परेशानियां बढ़ सकती है। जिसके चलते मौसम विभाग द्वारा चारधाम यात्रा पर जानें वाले श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
Uttarakhand Weather Alert : कहीं मध्यम बारिश तो कहीं हो सकती है गरज
मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है साथ ही गर्जना भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।