Varun Got Furious : कियारा की शादी पर रिपोर्टर ने पूछा सवाल तो भड़के वरूण धवन, रिपोर्टर के मॉं बाप तक पहुंच गए

Varun Got Furious : फिल्म जुग जुग जियो में कियारा और वरूण साथ नज़र आने वाले हैं जिसका ट्र्रेलर भी लॉन्च हो चुका है लेकिन ट्रेलर लॉन्च के दौरान रिपोर्टर ने कियारा से ऐसा सवाल कर लिया जिसके बाद उनके को स्टार वरूण धवन भड़क उठे और रिपोर्टर की जमकर क्लास लगा दी।

 

वरूण ने लगा दी रिपोर्टर की क्लास

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की पर्सनल लाइफ पिछले काफी वक्त से चर्चाओं में है। कुछ हफ्ते पहले कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के ब्रेकअप की खबरें आईं थी। हालंकि इन पर दोनों में से किसी ने भी कुछ भी रिऐक्ट नहीं किया, लेकिन फैंस ने तमाम तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन लोग उनका पीछा छोड़ने को तैयार ही नहीं हैं। हाल ही फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के ट्रेलर लॉन्च पर भी जब कुछ ऐसा ही हुआ तो वरुण धवन भड़क उठे और सवाल पूछने वाले रिपोर्टर की क्लास लगा दी।

 

Varun Got Furious : रिपोर्टर को कहा तेरे मॉं—बाप रिश्ता लेकर गए थे

‘डीएनए’ के मुताबिक, इवेंट के दौरान एक रिपोर्टर ने अनिल कपूर से वरुण धवन और कियारा आडवाणी को मैरिज टिप्स देने को लेकर एक सवाल पूछा था। सवाल कुछ यह था-अनिल जी, आप पुराने खिलाड़ी हैं। वरुण ने हाल ही में शादी की है। कियारा भी एक-दो साल में शादी करेंगी। तो आपने कोई टिप्स दी उन्हें?’ इससे पहले कि अनिल कपूर कुछ बोल पाते, वरुण धवन ने उनके हाथ से माइक ले लिया और रिपोर्टर को ऐसा जवाब दिया कि बोलती बंद कर दी। वरुण धवन ने कहा कि, ‘तेरे मां-बाप गए थे रिश्ता लेके?’ जब रिपोर्टर ने ‘नहीं’ में जवाब दिया तो वरुण धवन ने आगे कहा, ‘तो फिर कैसे पता तुझे कि शादी करने वाली है?’ वहीं वरूण का ऐसा जवाब सुनकर रिपोर्टर ने अपना सवाल ही बदल लिया।