Sad News For Abhishek Bacchan : कान फेस्टिवल में अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए अभिषेक बच्चन को वापस लौटने पर बुरी ख़र मिली है। अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उनके सूट स्टाइलिस्ट अकबर शाहपुरवाला का निधन हो गया। अभिषेक ने उनके बारे में लंबा पोस्ट लिखकर दुख जताया है। साथ ही लिखा है कि अकबर ने बचपन में उनके लिए पहला सूट बनाया था और वह उनके पिता अमिताभ बच्चन के सूट्स और कॉस्ट्यूम्स बनाते थे। अभिषेक उन्हें अक्की अंकल कहते थे। उन्होंने यह भी लिखा कि वह अकबर याद में उनका बनाया हुआ सूट पहनेंगे।
इंस्टाग्राम के जरिए की शोक संवेदनाएं व्यक्त
अभिषेक बच्चन वाइफ ऐश्वर्या राय के साथ कान फिल्म फेस्टिवल गए थे। 22 मई को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। लौटते ही उन्हें बुरी खबर मिली जिसका जिक्र उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया है। अभिषेक ने लिखा है, घर लौटते ही बहुत दुखद खबर मिली। अकबर शाहपुरवाला फिल्मीं दुनिया के असली लेजंड नहीं रहे। मैं उन्हें अक्की अंकल के तौर पर जानता था। उन्होंने मेरे पिता की कॉस्ट्यूम्स बनाईं और जहां तक मुझे याद है उनके कई सूट्स साथ ही मेरी कई फिल्मों में भी। जब मैं छोटा था तो मेरा पहला सूट उन्होंने पर्सनली काटा और बनाया था (मेरे पास यह आज भी है) इसके बाद रिफ्यूजी प्रीमियर पर मैंने जो टक्सीडो पहना वो भी।

अभिषेक के लिए सूट सिला करते थे सूट स्टाइलिस्ट अकबर शाहपुरवाला
अभिषेक ने आगे लिखा कि अगर वह पर्सनली आपके सूट काटें मतलब वह आपको प्यार करते हैं। वह मुझसे हमेशा कहते थे, सूट काटना सिर्फ टेलरिंग नहीं है, एक इमोशन है। जब भी तुम मेरा सूट पहनोगे, हर सिलाई प्यार से बनी और आशीर्वाद से भरी है। मेरे लिए वह दुनिया के सबसे अच्छे सूट बनाने वाले थे। आज रात मैं आपका बनाया सूट पहनूंगा अक्की अकंल और आपका आशीर्वाद महसूस करूंगा।