Rain in Asam : असम में बारिश से हालत बेकाबू हो गए हैं। भारी बारिश के चलते असम के 29 जिले बारिश की जद में आ गए हैं। यही नहीं आसमानी आफत बनकर बरस रही बारिश से 7 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है।
बारिश से कई जगह बाढ़ जैसे हालात
असम में बारिश ने लोगों के जीवन को पूरी तरीके से अस्त—व्यस्त कर दिया है। जहां बारिश ने कई घरों को अपने आगोश में ले लिया है तो वहीं 14 लोगों की अबतक जान जा चुकी है। बारिश के कारण अभी भी कई जगहों पर लोगों के फंसे होने की सूचना है जिनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Rain in Asam : मौसम विभाग की चेतावनी
इसी बीच गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 मई तक असम और मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण बंगाल की खाड़ी से दबाव बनेगा। लिहाजा उत्तरपूर्वी क्षेत्र में भारी बारिश जारी रहने के आसार है।