Cat Wins 95 lakhs : बिल्ली ने मालिक को दिलाए 95 लाख रूपय, पूरा मामला पढ़कर आप भी रह जाएंगे हैरान

Cat Wins 95 lakhs : अमेरिका के वाशिंगटन में एक बिल्ली ने अपने मालिक को 95 लाख रूपय दिलाए दरहसल एक बिल्‍ली पर आरोप लगा कि वह दूसरे की प्रॉपर्टी में बिना अनुमति के दाखिल हो गई और वो दूसरे पालतू जानवरों को परेशान भी करती है जिसके बाद उस पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया। लेकिन अब बिल्ली के मालिक को 95 लाख रुपए का मुआवजा मिला है।

बिल्ली के मालिक पर पड़ोसियों ने किया था मुकदमा दर्ज

बिल्‍ली के मालिक को इस मामले में ₹ 95 लाख समझौते के बाद मिले हैं। इसमें वो ₹23 लाख भी शामिल हैं, जो बिल्‍ली के ऊपर बतौर जुर्माना लगाए गए थे।  न्‍यूजवीक’ की रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला अमेरिका के वाशिंगटन में सामने आया था। जिस बिल्‍ली के कारण ये घटना हुई, उसका नाम मिस्‍का है। इस बिल्‍ली की मालिक अन्‍ना डनेली के ऊपर 2019 में उनके पड़ोसियों ने केस दाखिल किया था। दरअसल, पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि बिल्‍ली इधर-उधर घूमती है और जानवरों को तंग करती है। जिसके बाद बिल्‍ली को एनिमल कंट्रोल के लोग भी उठाकर ले गए थे। यही नहीं बिल्ली की मालकिन डनेली को जुर्माना देने के लिए भी कहा गया था। फिर उन्‍होंने  सरकारी संस्‍थाओं पर मुकदमा दायर कर दिया। डनेली के वकील जॉन जिमरमैन ने फॉक्‍स 11 से बातचीत में कहा, ‘ये वाकई एक ऐतिहासिक समझौता है।

फैसले को आने में लगा 3 साल का समय

बता दें कि इस फैसले को आने में तीन साल का समय लग गया। कोर्ट ने मिस्का को बेकसूर करार देते हुए अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि मिस्‍का ने दूसरे की संपत्ति में बिना इजाजत प्रवेश नहीं किया था और ना ही उसने पड़ोसियों को परेशान किया था।