Congress Candidate For Champawat : सीएम पुष्कर सिंह धामी के चंपावत से चुनाव लड़ने का ऐलान के बाद कांग्रेस लगातार प्रत्याशी के चयन को लेकर मंथन कर रही थी और आखिरकार कांग्रेस ने चंपावत से सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ उपचुनाव में निर्मला गहतोड़ी को उतार दिया है।

कांग्रेस हाईकमान द्वारा जारी किए गए लैटर में निर्मला गहतोड़ी को चंपावत उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ खड़ा किया गया है।