Rekha Arya Cuted wheat : रूतबे को परे रखकर किसानी अवतार में नज़र आईं मंत्री रेखा आर्य

Rekha Arya Cuted wheat : उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों को ये बात कहते हुए कई बार आपने सुना होगा की ​हम किसानों को भलि भांति समझते हैं और हमारी सरकार उनकी साथ है लेकिन आज इस बात को कैनिबेट मंत्री रेखा आर्य ने सार्थक कर दिखाया है। दरहसल आज रेखा आर्य ने किसानों के साथ गेहूं की फसल काटी और किसानी के दौरान आ रही परेशानियों को भी जाना।

मंत्री को अपने बीच पाकर हैरान दिखीं किसान महिलाएं

कैबिनेट पद के रूतबे को परे रखकर आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एक अलग ही अंदाज़ में नज़र आईं। जहां उन्होंने खेत में गेहूं की फसल काट रही महिलाओं को देखा तो उनके साथ खुद भी गाड़ी से उतरकर हाथ में दराती लिए गेहूं की फसल काटने में जुट गई। यही नहीं इस दौरान गेहूं की फसल काटने के साथ ही रेखा आर्य ने थ्रेसर पर गेहूं की मडाई भी की। अपने बीच कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को यूं देखकर महिलाएं आश्चर्यचकित रह गईं।

खेती में आ रही दिक्कतों के बारे में भी ली जानकारी

बता दें इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने महिलाओं से खेत की बुवाई से लेकर क्रय केंद्रों पर गेहूं और अन्य अनाज के विक्रय की जानकारी ली। साथ ही महिला किसानों से खेती में आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से सुना। महिलाओं से राशन की दुकानों से सरकार की योजनाओं के तहत मिलने वाले राशन की भी जानकारी ली।