Dharm Sansad Haridwar : हरिद्वार के पांच गांव में धारा 144 लागू, स्वामी आनंद स्वरूप और परमानंद भी गिरफ्तार

Dharm Sansad Haridwar : हरिद्वार के डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जयंती के अवसर पर हुए वि​वाद के बाद से मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और संतों में रोष व्यापत है ​इसी क्रम में आज काली सेना के द्वारा डाडा जलालपुर गांव में धर्म संसद आयोजित करने का ऐलान किया गया था जिसपर सुप्रीम कोर्ट के कड़े रूख के बाद एक्शन में आई पुलिस ने ​हरिद्वार के पांच गांव में धारा 144 लागू करने के साथ ही काली सेना के राज्य संयोजक स्वामी विवेकानंद भारती, स्वामी आनंद स्वरूप और स्वामी परमानंद को गिरफ्तार ​कर लिया है।

हरिद्वार के पांच गांव में धारा 144 लागू

हरिद्वार के रुड़की के डाडा जलालपुर गांव में हुए विवाद के बाद जिला प्रशासन ने पांच गांव में धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक डाडा जलालपुर गांव के आसपास पांच किलोमीटर की दूरी पर किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं होगी। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर डाडा जलालपुर की घटना के बाद लगातार नज़र रखी जा रही है, किसी को भी महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस महापंचायत में भाग लेने वाले लगभग 33 लोगों के खिलाफ पुलिस अभी तक कार्यवाही कर चुकी है। क्षेत्र का माहौल खराब करने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्यवाही करेगी। डाडा जलालपुर गांव से लगने वाले डाडा पट्टी, फरकपुर, कालसो, खेलड़ी, मानक मजरा, खेडीशिकोहपुर, बहबलपुर,और सिकरौढा में धारा 144 लागू रहेगी। ज़िलाधिकारी ने कहा कि ज़िला प्रशासन क्षेत्र में पूरी तरह से नज़र बनाये हुए हैं किसी को भी कानून हाथ मे लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Dharm Sansad Haridwar : सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी सरकार को फटकार

बता दें हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा पर पत्थरबाजी हुई थी जिसके बाद से ही साधु संतों में रोष व्यापत है और आज काली सेना के द्वारा धर्म संसद आयोजित करने का ऐलान किया गया था। जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने मामले का गहनता से संज्ञान लेते हुए सरकार को चेतावनी दी थी की धर्म संसद में कोई हेट स्पीच होती है तो जिम्मेदारी मुख्य सचिव की होगी।