Father Took Dead Son On scooter : आंध्र प्रदेश के तिरुपति से एक दिल पसीज देने वाली खबर सामने आई है जहां सरकारी अस्पताल से एंबुलेंस की सेवाओं की भारी भरकम रकम चुकाने में असमर्थ पिता अपने बेटे के शव को स्कूटर पर लादकर ले गया| जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।वी
डियो वायरल के बाद हरकत में आया अस्पताल प्रशासन
बेटे की मृत्यु के बाद शव को अपने गांव अन्नामय्या जिले के चितवेल मंडल स्थित आपने गांव तक ले जाने के लिए एक बाप ने सरकारी अस्पताल से एंबुलेंस की सेवाएं मांगी तो अस्पताल प्रशासन ने पिता से भारी भरकम रकम की डिमांड करदी जिसे चुकाने में असमर्थ पिता ने बेटे के शव को स्कूटर में ले जाने का फैसला किया। अस्पताल से चितवेल गांव तक के 90 किलोमीटर को तय करते हुए जब पिता की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अस्पताल प्रशासन हरकत में आया. अस्पताल सुप्रिटेंडेंट डॉ. भारती के अनुसार, उन्होंने नाइट ड्यूटी पर मौजूद सभी कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को बुलाया है।