Vikasnagar Rape Case : खबर विकासनगर के त्यूणी से है जहां दुष्कर्म की घटना सामने आई है आपको बता दें कि पीड़ित महिला अपने जान पहचान वाले एक युवक के साथ विकासनगर के त्यूणी के बाजार में सामान लेने आई थी जहां पर आरोपित युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा कि पीड़ित महिला हिमाचल की रहने वाली है।
Vikasnagar Rape Case : पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह अपने एक परिचित के साथ बाजार में सामान लेने आई थी और इस दौरान आरोपित युवक एक होटल में खाना खिलाने के बहाने उसे ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद उसने घटना की सूचना उसने अपने पति को दी इसके बाद थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया आपको बता दें कि पीड़ित महिला का राजकीय अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।