Minister Rekha Arya Meeting : खाद्य विभाग के अधिकारियों की मंत्री रेखा आर्य ने ली समीक्षा बैठक, दिए ये आवश्यक दिशा निर्देश

Minister Rekha Arya Meeting : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोगता मंत्री रेखा आर्य ने आज विधानसभा परिसर कार्यालय में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से राशनकार्ड धारकों, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना समेत कई महत्वपूर्ण जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Minister Rekha Arya Meeting : राशनकार्ड धारकों से संबंधित समस्याओं का हो जल्द निराकरण

उत्तराखंड की खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोगता मंत्री रेखा आर्य ने आज विधानसभा में खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के साथ ही राज्य खाद्य योजनाओं से लोग कैसे लाभांवित हो रहे हैं इसकी जानकारी ली साथ ही राशनकार्ड धारकों से संबंधित समस्याओं व राशनविक्रेताओ की समस्याओ के निराकरण को दूर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

Minister Rekha Arya Meeting : राशन की दुकानों को CSC सेन्टर्स के रूप में काम करने के लिए की जाए आवश्यक कार्यवाही

बैठक के दौरान मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राशन की दुकानों को CSC सेन्टर्स के रूप में काम करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए साथ ही बाट-माप तोल विभाग को भी राज्य उपभोगताओं के हितों को देखते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।