Person Caught Slaughtering Cow : देहरादून हरिद्वार रोड पर स्थित फन वैली के पास उस समय बवाल मच गया जब वहां एक शख्स गाय काटता हुआ पकड़ा गया जानकारी कुछ ऐसी मिल रही है कि एक अनजान शख्स फन वैली के पास गाय को काट रहा था लेकिन तभी वहां सूचना मिलने पर स्थानीय लोग जा पहुंचे स्थानीय लोग ने शक्श को पकड़ लिया और पुलिस को भी सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया हालांकि अभी आरोपी शख्स का नाम पता कुछ पता नहीं चल पाया है ।
Person Caught Slaughtering Cow : बताया जा रहा है कि सूचना स्थानीय लोगों फन वैली के समीप गाय काटने की सुचना मिली थी और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। बताया जा रहा है कि गाय कटने की बात से वहां माहौल काफी गरमा गया था। हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जय श्रीराम के नारे भी लगाए वहीं माहौल को बिगड़ता देख पुलिस फौरन आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई हालांकि ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि आरोपी शख्स ने गाय काटने की घटना को अंजाम दे दिया था या फिर गाय को बचा लिया गया है ।
Person Caught Slaughtering Cow : बताते चलें कि इस घटना का जो वीडियो है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं वहीं मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रही है हालांकि वीडियो किस तारीक का है इसकी जानकारी भी अभी नहीं मिल पाई है।