CM Dhami Contest Election From Champawat : चंपावत से ही चुनाव लड़ेंगे सीएम धामी, कुछ घंटों में ही होगी अधिकारिक पुष्ठि

 

तमाम कयासों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस सीट से चुनाव लड़ेंगे ये लगभग तय माना जा रहा है जिसके संकेत खुद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दिए हैं और ऐसा माना जा रहा है कि इस संबंध में जल्द ही अधिकारिक पुष्ठि भी कर ​दी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दिए संकेत

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में खटीमा से मिली हार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस सीट से चुनाव लड़ेंगे ये सवाल लगातार उठ रहा था लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत से ही चुनाव लड़ेंगे जिसके संकेत खुद प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दिए हैं।

​विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपेंगे गहतोड़ी

दरअसल, चंपावत विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सबसे पहले अपनी विधानसभा सीट छोड़ने की पेशकश की थी। ऐसे में पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि अब कैलाश गहतोड़ी गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।