IPL Update 2022 : इंडियन प्रीमियर लीग IPL में आज यानी बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच होने वाला था लेकिन इस मैच से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एक और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाया गया है। ऐसे में आप इस मैच को लेकर चिंता बढ़ गई है।
IPL Update 2022 : जानकारी मिल रही है कि शायद शाम को होने वाला मैच टाला जा सकता है। खबरों की माने तो मैच से पहले आज खिलाड़ियों का रैपिड एडिटेड टेस्ट करवाया गया था जिसमे दिल्ली कैपिटल्स का एक खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं बाकी अन्य खिलाड़ियों की rt-pcr रिपोर्ट आना अभी बाकी है आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के कैंप से पहले ही 5 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल मार्श ऐसे प्लेयर थे जो कोरोना संक्रमित पाए गए थे इसके अलावा चार स्टाफ के मेंबर्स को भी कोरोना हुआ था वहीं अब दिल्ली कैपिटल के एक और खिलाड़ी का कोरोना संक्रमित आना बड़ा चिंता का विषय बन गया है। हालांकि यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि दिल्ली कैपिटल के किस खिलाड़ी को कोरोना की पुष्टि हुई है।