Dehradun Police Big Action : देहरादून पुलिस की बड़ी कार्यवाई, शातिर चोरो का पर्दा फांश

Dehradun Police Big Action : मामला थाना राजपुर क्षेत्र का जहां पुलिस ने पिछले साल हुई चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा किया है. मामले में राजपुर थाना पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी एहसान के पास से चोरी का लगभग 20 लाख का माल भी बरामद किया है. आरोपी के खिलाफ देहरादून के डालनवाला थाने में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है.

Dehradun Police Big Action : बता दें चोरी के पहले मामले में 15 अक्टूबर 2021 को नितिन पाण्डेय निवासी शिवम विहार ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके क्लीनिक से नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई. जिस पर थाना राजपुर ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. दूसरे मामले में 11 अक्टूबर को डा. प्रवेश कुमार निवासी इंजीनियर एन्क्लेव शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात ने उनके घर का ताला तोड़कर घर से ज्वैलरी चोरी कर ली है. इस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया. क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 15 अक्टूबर को थाना राजपुर पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपी निसार अली और नासिर को गिरफ्तार किया था. आरोपियों से पूछताछ में घटना में शामिल एक अन्य आरोपी एहसान का नाम भी सामने आया. जिसकी तलाश की जा रही थी.

Dehradun Police Big Action : इसी कड़ी में राजपुर पुलिस ने चोरी के मुकदमों में वांछित चल रहे शातिर चोर एहसान को कस्बा कलसिया थाना बेहट जनपद सहारनपुर से गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से जनपद देहरादून के विभिन्न थानों में पंजीकृत चोरी के 5 मुकदमों से संबंधित लगभग 20 लाख रुपए का माल बरामद किया गया. आरोपी एहसान जनपद देहरादून के डालनवाला थाने से गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित चल रहा है ।