Three Sisters Beat Policeman : उत्तराखंड से बड़ी खबर, तीन सगी बहनों ने मिलकर की पुलिसकर्मी की पिटाई जाने क्या है पूरा मामला

Three Sisters Beat Policeman : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बता दें कि यहां तीन सगी बहनों ने मिलकर एक महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की है इतना ही नहीं तीनों बहनों ने मारपीट के दौरान महिला पुलिस कर्मी की वर्दी तक फाड़ दी।

Three Sisters Beat Policeman : जानकारी कुछ ऐसी मिल रही है कि उधम सिंह नगर के सितारगंज में एक महिला की वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया था , इस मामले में तीन सगी बहनो के शामिल होने की खबर सामने आई थी जिसके बाद आरोपी महिलाओं को पुलिस थाने में बुलाया गया और उसे पूछताछ की गई जब उनसे मोबाइल दिखाने की बात कही गई तो तीनों महिलाएं गुस्से में आ गई और मारपीट पर उतारू हो गई इसी दौरान उन्होंने महिला पुलिसकर्मी ज्योति शर्मा के साथ हाथापाई की और उनकी वर्दी फाड़ दी। बाद में तीनों महिलाएं मौके से फरार हो गई वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर कोतवाली में तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Three Sisters Beat Policeman : कोतवाली की महिला दरोगा सोनिका जोशी ने यह जानकारी दी है कि नगर के वार्ड में किराए पर रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि एक शादी शुदा व्यक्ति के साथ उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था इस दौरान उस व्यक्ति ने वीडियो कॉल पर महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और इसके बाद महिला ने आरोप लगाया कि प्रेमी की पत्नी उस वीडियो को लेकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही थी। पीड़िता का आरोप है कि महिलाओं की ओर से वीडियो कुछ परिजनों को भी भेज कर उसे बदनाम किया गया है। इसी बात से परेशान होकर महिला कोतवाली थाने जा पहुंची और उसने तीनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई वहीँ जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो महिलाओं को बुलाया गया और महिलाओं ने पुलिस के साथ मारपीट करदी।