3 Year Old Girl Killed : उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बताते हैं कि यहां 3 साल की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई है। जानकारी ऐसी मिल रही है कि उधमसिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाबरपुर में साढ़े 3 साल की बच्ची की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार को सुबह तकरीबन 11:00 बजे बच्ची घर से गायब हुई थी और अब बच्ची की हत्या की खबर मिल रही है।
3 Year Old Girl Killed : मौके पर पहुंची पुलिस
बताया जा रहा है कि मासूम की हत्या की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं खबर मिल रही है कि हत्या का शक किसी नजदीकी रिश्तेदार पर ही है पुलिस मामले की जांच कर रही है फिलहाल मासूम की हत्या किसने और क्यों की है इस बात का पता नहीं चल पाया है।