Murder For Dowry : उत्तराखंड राज्य में एक के बाद एक दहेज उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं ताजा मामला हरिद्वार जिले के रुड़की का है जहां पर दहेज के लिए अंशु नाम की लड़की की हत्या कर दी गई बताया जा रहा है कि अंशु के मायके वालों से ससुराल वालों ने ₹3 लाख रुपये मांगे थे और मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने अंशू को मौत के घाट उतार दिया । खबर है कि इस मामले में पुलिस ससूराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
Murder For Dowry : परिजनों ने बताई सच्चाई
बताया जा रहा है कि अंशु की शादी आज से करीब 5 महीने पहले 9 दिसंबर 2021 को टोडा कल्याणपुर के रहने वाले राहुल के साथ हुई थी । अंशू के परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी और अपनी हैसियत के मुकाबले दान दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से खुश नहीं थे उन्होंने शादी के बाद से ही नगद 3 लाख रुपयों की मांग की थी जो कि पूरी नहीं हुई थी अंशू के परिजनों ने पुलिस को यह जानकारी दी कि बीती 25 मार्च को अंशु के ससुराल वालों ने उसके साथ खूब मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसके करीब 5 दिन बाद पंचायत ने दोनों पक्षों में सुलह कराई जिसके बाद उन्होंने अंशु को ससुराल भेज दिया था परिजन बताते हैं कि 10 अप्रैल को अंशु ने अपनी बड़ी बहन शालू के घर गई थी और वहां उसने अपनी बहन को बताया था कि उसके ससूराल वाले उसे दहेज के लिए मार देंगे।
Murder For Dowry : कॉल पर दी गई अशूं की मौत की खबर
परिजनों ने पुलिस को ये जानकारी दी थी बीते मंगलवार को एक कॉल आई जिसमें उन्हें बताया गया कि अंश के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मार दिया है जब सूचना मिलने पर वह अंशु के ससुराल पहुंचे तो अंशु की लाश को सामने देखकर उन्हें यकीन ही नहीं हुआ । परिजनों ने अंशु का शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। रुड़की इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पति राहुल, ससुर अमरजीत, सास रेखा और देवर दीप सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।