OMG Driver fell asleep while driving : रोजमर्रा की जिंदगी में एक बात तो आपने जरूर नोटिस की होगी लोग गाड़ी चलाते वक्त सावधानी से जुड़ी बातों का ध्यान नहीं रखते हैं. जिसकी वजह से वह हादसे का शिकार भी होते है कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका में जहां ड्राइवर को नींद आ गई और उसने गाड़ी को फुटपाथ पर चढ़ा दिया.बताया जा रहा है कि टेक्सास के हैमलिन में एक चौंकाने वाली घटना तब घटी जब टेस्ला कार चला रहे एक ड्राइवर को नींद आ गई और उसने कार को फुटपाथ पर चढ़ा दिया. इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो (CCTV video) सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. सुकून इस बात का था कि जहां शख्स ने कार चढ़ाई, वहां महज 2 सेकेंड पहले एक औरत सिगरेट पी रही थी और दूसरी औरत से बातें कर रही थी.
OMG Driver fell asleep while driving : कार चलाते वक्त सो गया ड्राइवर
KWTX News 10 ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस हादसे से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया है जिसे हैमलिन पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से जारी किया गया है. वीडियो में एक महिला फुटपाथ पर खड़ी सिगरेट पी रही है और दरवाजे के दूसरी तरफ खड़ी दूसरी महिला से बातें कर रही है. तभी दूसरी महिला भी कुछ पल के लिए बाहर आ जाती है और दोनों अंदर चली जाती हैं. दोनों के अंदर जाने के करीब 2-3 सेकेंड बाद एक टेस्ला कार तेज रफ्तार में फुटपाथ से होकर गुजरती है. कार की स्पीड इतनी तेज थी कि अगर महिलाएं उसके सामने आ जातीं तो उनकी मौत निश्चित थी.
OMG Driver fell asleep while driving : कई दुकानों को हुआ नुकसान
पुलिस के अनुसार ड्राइवर कार चलाते वक्त सो गया था. इस वजह से उसकी कार फुटपाथ पर चढ़ गई और वीडियो में दिख रही दुकान की तरह, उसने कई दुकानों के बाहर तबाही मचा दी. घटना 6 अप्रैल की है जब ड्राइवर न्यू मेक्सिको स्टेट जा रहा था. अभी तक पुलिस ने ड्राइवर के नाम का खुलासा नहीं किया और ये भी नहीं पता लग पाया है कि उसे गिरफ्तार किया गया है या नहीं.