Fire In Uttarakhand Forests : उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग लगातार विकराल रूप ले रही है आपको बता दें कि बीते 24 घंटे में उत्तराखंड के 88 स्थानों पर जंगलों में आग लगी है जिसमें गढ़वाल में 45 और कुमाऊं में 32 स्थान शामिल है आपको बता दें जंगलों में बढ़ती इस आग से वन्यजीवों पर भी खतरा मंडरा रहा है और राज्य के जंगलों में आग लगने से पक्षी भी अछूते नहीं रहे हैं। जानकारी ऐसी मिल रही है कि सोमवार को 11 वन्य जीव विहारों में आग की घटनाएं हुईं है।
Fire In Uttarakhand Forests : परेशानी का सबब बन रही ये आग
उत्तराखंड के जंगलों में यह बढ़ती ये आग आम लोगों सहित प्रशासन के लिए भी एक बड़ी परेशानी का सबब बन रही है यह पहली बार नहीं हुआ है कि उत्तराखंड के जंगलों में आग फैली हो. बीते सालों में भी उत्तराखंड के जंगल आग की चपेट में आए हैं जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान भी पहुंचा है।
ये भी पढ़ें : ट्रांसफर मांगने पर JE ने रखी ये घिनौनी शर्त, परेशान होकर लाइनमैन ने की आत्महत्या, पढ़ें पूरा मामला