Jharkhand Deoghar Accident : झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, हवा में झूल रही 48 जिंदगिया

Jharkhand Deoghar Accident : खबर झारखंड के देवघर से है जहां त्रिकुट पहाड़ के पास रोपवे में अचानक खराबी आने के कारण कई पर्यटक ट्रॉली में फंसे हुए हैं। बता दें कि इस खराबी के कारण 48 जिंदगियां हवा में झूल रही हैं। जानकारी मिल रही है कि झारखंड के देवघर जिले में त्रिकुट पहाड़ पर रोपवे में अचानक गड़बड़ी आ गई जिससे पर्यटक बीच में ही फस गए।

Jharkhand Deoghar Accident : रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बता ते चले कि चित्रकूट रोपवे हादसे में राहत बचाव कार्य लगातार जारी है और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है ऑपरेशन में दो हेलीकॉप्टर की मदद ली गई है लेकिन चिंता का विषय यह है कि कई प्रयासों के बाद भी किसी को भी सुरक्षित निकाला नहीं जा सका है। रविवार शाम हुए इस हादसे के कारण ट्रॉली में कुल 48 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिल रही है।

Jharkhand Deoghar Accident : ऐसे हुआ हादसा

घटना को लेकर यह जानकारी दी गई है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रॉली ऊपर चल रही थी और दूसरी ट्रॉली नीचे जा रही थी उसी दौरान रोपवे पर ट्राली एक दूसरे के संपर्क में आ गई है जिससे उनकी टक्कर हो गई बताया जा रहा है इस घटना में अब तक एक युवक की मौत भी हुई है हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़े : सीएम योगी के नवरात्री पूजन की कुछ अनदेखी तस्वीरें, यहां देखे