Living Person Declared Dead In Doon : अस्पताल की घनघोर लापरवाही, जीवित व्यक्ति को किया मृत घोषित, अंतिम संस्कार के समय सांसे चलने से चला पता

Living Person Declared Dead In Doon : देहरादून के एक निजी अस्पताल में लापरवाही का मामला सामने आया है जहां लक्सर के एक मरीज को ब्लड प्रशर कम होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद मरीज की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मरीज को वेंटिलेटर पर रखा और कुछ दिन अस्पताल में ही भर्ती रखने के बाद मरीज को मृत घोषित कर दिया। मरीज को मृत समझकर जब परिजन मरीज को घर ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे तो इस दौरान मरीज की सांसे चलने लगी और वह जिन्दा हो गया।

Living Person Declared Dead In Doon : लो ब्लड प्रशर के चलते किया था भर्ती

Living Person Declared Dead In Doon

बता दें कि लक्सर के 60 वर्षीय अजबसिंह को ब्लड प्रशर की दिक्कत के चलते परिजनों ने देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद अजब सिंह की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रख दिया और कुछ दिन तक ऐसे ही अजब सिंह वें​टीलेटर पर रहे जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर घर ले जाने को कहा। डॉक्टरों की बात को सही मानते हुए अजब सिंह के परिजन उन्हें घर ले आए और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी।

Living Person Declared Dead In Doon : अंतिम संस्कार के समय चल रही थी व्यक्ति की सांसे

Living Person Declared Dead In Doon

इस दौरान अंतिम संस्कार से पहले जब अजब सिंह को गंगाजल में स्नान के लिए ​उनके वस्त्र निकाले गए तो गांव के ही एक व्यक्ति ने अजब सिंह की सांसे चलती हुई महसूस हुई। अचंभित परिजनों ने अजब सिंह को चम्मच से पानी पिलाया तो वह बोलने लगे। जिसके बाद आनन फानन में परिजन अजब सिंह को पास के ही नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को खतरे से बाहर बताया।

Living Person Declared Dead In Doon : परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

इस दौरान अजब सिंह के ठीक होने से राहत की सांस लेने के ​बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि हम अस्पताल की शिकायत करेंगे जिससे अस्पताल प्रशासन को उचित सजा मिल सके।

ये भी पढ़ें : कल्युगी पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास,विरोध करने पर नाबालिग पर किया प्लास से वार